Jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana online apply 2024 :- इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 3 अगस्त 2024 को की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की जरूरतमंद गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह ₹1000 की धनराशि प्रदान की जाएगी जो सालाना ₹12,000 होते हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि डायरेक्ट लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
इस लाभकारी योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की बहुत सी जरूरतमंद महिलाओं ने आवेदन किया और बहुत सी महिलाएं आवेदन करना चाहती है। मीडिया स्रोतों से यह जानकारी प्राप्त हुई है, की ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर बहुत से उम्मीदवारों को सरवर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण योजना के आवेदन की तिथि को भी बढ़ाया गया है और ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है, तो जिन भी महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही हो वह अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं, और इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
झारखंड राज्य में आरंभ की गई इस Maiya Samman Yojana 2024 के तहत आवेदन कर आप सभी इच्छुक माताएं – बहनें इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इस मैया सम्मान योजना से जुड़ी सभी विशेष जानकारियां इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान की गई है, जिससे आपको योजना की जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें-
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana in Hindi – Highlights
1. | योजना का नाम | मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना |
2. | जिनके द्वारा चलाई गई | माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी |
3. | लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
4. | उद्देश्य | महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
5. | सहायता राशि | ₹1000 |
6. | राज्य | झारखंड |
7. | वर्ष | 2024 |
8. | आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन (Online/offline) |
9. | आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पहली किस्त (mukhyamantri maiya samman yojana 1st installment)
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा यह ऐलान किया गया है, कि आवेदन करने के पश्चात हर महीने की 15 तारीख को राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ₹1000 की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी, एवं इस योजना से लाभ उठाने के लिए सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए अर्थात उनको इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा। इस कल्याणकारी योजना में यदि आवेदक महिलाएं 13 अगस्त तक आवेदन कर लेती हैं, तो उनकी पहली किस्त 21 अगस्त तक ट्रांसफर की जा सकती है, जिसकी जानकारी मीडिया स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है (features and benefits)
- मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा राज्य की सभी पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस लाभदायक योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की धनराशि प्रदान की जाएगी जो सालाना ₹12,000 होते हैं।
- इस लाभदायक योजना में केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र होंगी।
- इस योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- इस लाभकारी योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा राज्य की 45 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी महिलाओं को पात्रता एवं दस्तावेजों की पूर्ति करते हुए ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।
जानिए क्या है महत्वपूर्ण दस्तावेज (mukhyamantri maiya samman yojana documents required)
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेज कुछ इस प्रकार से है-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना official website (mukhyamantri maiya samman yojana official website)
इस मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, अगर आपको इस योजना से जुड़ी और भी जानकारियां प्राप्त करनी हो तो आप इस कल्याणकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का एक्टिव लिंक इस आर्टिकल में उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें (maiya samman yojana apply online)
मैया सम्मान योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे प्रदान की गई है, जिसकी सहायता से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है-
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर आपको मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इसके बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से Login कर लेना है।
- अब अगले पेज पर आपको मैया सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज कर देनी है।
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस आसन सी प्रक्रिया के साथ आप योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
Jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana से संबंधित जितनी भी जानकारियां प्राप्त हुई, वह इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। हम आपको यह बता दें कि इस आर्टिकल में प्रदान की गई जानकारियां मीडिया स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुई है।
आशा है, कि यह आर्टिकल आपको अत्यधिक पसंद आया होगा। कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और इसे अपने नजदीकी दोस्तों को शेयर करें एवं इसी प्रकार की लेटेस्ट जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स को जरूर फॉलो करें, धन्यवाद।
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?
> इस मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा राज्य की सभी पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति माह की धनराशि प्रदान की जाएगी जो सालाना ₹12,000 होते हैं। इस लाभदायक योजना में झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “तुषारकांत” हैं, और मैं पढाई (ग्रेजुएशन) को करते हुए Bilaspur24.org में सेवा दे रहा हूं, एवं भारत में होने वाली सभी सरकारी परीक्षाओ का रिजल्ट (Result) की सही जानकारी प्राप्त करके,आप सभी के साथ साझा करता हूं, आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी हैं, तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें धन्यवाद,….अधिक जाने